logo

शादी के बंधन में बंधे आदित्य नारायण, रिसेप्शन पार्टी में सितारों का लगा जमघट

 मुंबई। लीजेंडरी सिंगर उदित नारायण के शहजादे आदित्य नारायण हाल ही में अपनी पुरानी गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल के साथ परिणय सूत्र बंधन में बंध गये। बुधवार को उनकी रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया। इस विशाल पार्टी में बॉलीवुड और टीवी की दुनिया के तमाम नामचीन सितारों का जमघट दिखाई दिया।

 पार्टी में संगीतकार उदित नारायण अलग ही अंदाज में नजर आये। दशकों तक अपने सुरों के जादू बिखेरकर प्रशंसकों को दीवाना बनाते रहे उदित अपने शहजादे की शादी में डांस करते नजर आये।

इस पार्टी में हर्ष लिबांचिया और कामेडियन भारती सिंह भी शामिल हुए। दोनों हाल ही में ड्रग मामले को लेकर मीडिया की सुर्खियों में रहे थे। यद्यपि, इस पार्टी में दोनों काफी खुश  नजर आये। लोग उनके साथ फोटो खिंचाते दिखाई दिये।
आदित्य नारायण इस पार्टी में ब्लैक सूट-पैंट और बो पहनकर जेंटलमैन लुक में नजर आए। उन्होंने अपनी रिसेप्शन पार्टी में जमकर नृत्य किया, जिसका लुत्फ सभी ने उठाया। पार्टी में गोविंदा और उनकी बेटी भी शामिल हुईं।

गौरतलब है कि आदित्य नारायण और श्वेता ने बीती एक दिसंबर को मुंबई के मंदिर में सात फेरे लिए थे।

144
14670 views
  
1 shares