logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एक वर्ष में ही पीसीसी सड़क ने तोड़ा दम, ग्रामीणों ने लगाया घटिया निर्माण कार्य का आरोप

अनूपपुर (मध्य प्रदेश)। ग्राम पंचायत दैखल के वार्ड क्रमांक एक में ग्राम पंचायत द्वारा मान सिंह के घर से मनबहोर के घर की ओर 140 मीटर पीसीसी सड़क पांच लाख रुपये की लागत से बनायी गयी थी, जोकि एक वर्ष में ही टूटकर जर्जर हो गयी। इससे ग्रामीण पंचायत के इस रवैये से काफी नाराज हैं।

 ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2019 में पीसीसी सड़क का निर्माण ग्राम पंचायत द्वारा एक निजी ठेकेदार के माध्यम से कराया गया था, जहां ठेकेदार द्वारा मनमानी करते हुए घटिया सड़क का निर्माण कर दिया गया। उक्त सड़क एक वर्ष में ही टूट कर जर्जर स्थिति में आ गई है। इस सड़क पर लोगों का चलना भी दूभर हो गया है।

 ग्रामीण पारस पुरी द्वारा बताया गया कि सड़क निर्माण के दौरान ठेकेदार द्वारा घटिया मटेरियल का उपयोग किया गया था साथ ही गुणवत्ता की अनदेखी भी की गई थी जिस वजह से यही स्थिति बनी हुई है। मोहल्ले वासी शिवदयाल सिंह द्वारा भी बताया गया कि सड़क निर्माण के दौरान ठेकेदार ने मनमाना रवैया अपनाते हुए सीमेंट कम रेत का ज्यादा उपयोग किया था, जिससे सड़क एक वर्ष पूरा होने से पहले ही टूट गयी। 

अब इस सड़क पर लोगों को चलना मुश्किल हो रहा है, बताया गया है सड़क निर्माण के दौरान पंचायत के कोई भी पदाधिकारी मौजूद नहीं रहते थे, जिससे ठेकेदार अपने मनमाने ढंग से सड़क को बनाता था और घटिया निर्माण कर चला गया। ग्राम पंचायत द्वारा भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण के दौरान ग्राम पंचायत की कोई भी पदाधिकारी कार्य स्थल पर मौजूद नहीं रहते थे।

उधर ग्राम पंचायत दैखल के सचिव सीताराम पनिका का कहना है कि उक्त ।सड़क मरम्मत के संबंध में कार्य योजना तैयार की जा चुकी है। जर्जर सड़क की पुनः मरम्मत कराई जाएगी और सुगम मार्ग बनाया जाएगा।

जनपद पंचायत अनूपपुर के एसडीओ अंशुल अग्रवाल का कहना है कि उनके कार्यकाल के दौरान सड़क का निर्माण नहीं हुआ था। ग्राम पंचायत ने किससे सड़क का निर्माण कार्य कराया, उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।

144
14706 views

Comment