logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आशिक की शादी से खफा माशूक ने नई नवेली दुल्हन की आंखों में डाला फेवीक्विक

नालंदा(बिहार)। जिले के भागनबीघा इलाके में आशिक की शादी से खफा उसकी माशूक ने घर में घुसकर नई नवेली दुल्हन पर हमला बोल दिया। दूल्हे की माशूक ने मौका पाकर पहले नई दुल्हन के बालों को निशाना बनाया और उन्हें काट डाला। इसके बाद उसके नेत्रों में फेवीक्विक डाल दिया। वारदात के बाद दर्द से दुल्हन चीखी चिल्लाई। इस पर दूल्हे के परिजनों ने उसकी माशूक को पकड़कर जमकर धुनाई की और उसे पुलिस को सौंप दिया। 

इस वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक नीलेश कुमार और सदर डीएसपी समेत कई थानों की पुलिस गांव में पहुंची। इस घटनाक्रम पर कोई भी आला अफसर बोलने से इंकार कर रहे हैं। यद्यपि, इस मामले में वरीय पुलिसकर्मियों का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। परिजनों ने बताया कि गांव के ही किसी युवती ने घर में घुसकर लड़की के जेवरात लूट लिए। 

इस घटना की सूचना किसी ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को हिरासत में लेते हुए इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहीं दुल्हन को भी इलाज के लिए हॉस्पिटल लाया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

144
14733 views

Comment