logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कृषि कानूनों के विरोध में बादल ने लौटाया पद्म सम्मान

लुधियाना (पंजाब)। केंद्र सरकार द्वारा बनाये गये कृषि कानूनों के खिलाफ देश में किसानों का आंदोलन दिन प्रतिदिन तेज होता जा रहा है। इन कानूनों के विरोध में जहां किसान आंदोलनरत हैं, वहीं दिग्गज लोगों द्वारा सम्मान लौटाने का सिलसिला भी शुरूष हो गया है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और अकाली दल के दिग्गज नेता प्रकाश सिंह बादल ने कृषि कानूनों के विरोध में अपना पद्म विभूषण सम्मान लौटा दिया है। उनके अलावा अकाली दल के नेता रहे सुखदेव सिंह ढींढसा ने भी अपना पद्म भूषण सम्मान लौटाने की बात कही है। 

प्रकाश सिंह बादल ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को करीब तीन पेज का पत्र लिखते हुए कृषि कानूनों का विरोध किया, किसानों पर कार्रवाई की निंदा की और इसी के साथ अपना सम्मान वापस दिया।

अपना पद्म विभूषण लौटाते हुए पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने लिखा, ‘मैं इतना गरीब हूं कि किसानों के लिए कुर्बान करने के लिए मेरे पास कुछ और नहीं है, मैं जो भी हूं किसानों के कारण हूं। ऐसे में यदि किसानों को अपमान हो रहा है, तो किसी तरह का सम्मान रखने का कोई लाभ नहीं है।’

144
14681 views

Comment