logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कार दुर्घटना के घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया

शिवपुरी (मध्य प्रदेश)। शिवपुरी से लौट रहे महेंद्र बौद्ध  विधानसभा क्षेत्र करेरा के अध्यक्ष महेंद्र बौद्ध, अर्जुन सिंह नायक एवं रविंद्र नरवरिया को रास्ते में सड़क किनारे एक कार एक्सीडेंट दिखा जिसमें तीन लोग घायल अवस्था में मिले।

महेंद्र बौद्ध और अर्जुन सिंह नायक ने घायलों को कार से बाहर निकाला और एंबुलेंस को कॉल किया। उन्होंने तुरंत एंबुलेंस मौके पर बुलवाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कार में तीन व्यक्ति थे, जिनमें एक व्यक्ति बेहोश अवस्था में था। उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाया। महेंद्र बौद्ध ने कहा है कि अगर आपके सामने कोई घटना हो तो उसे अनदेखा ना करें। लोगों की मदद जरूर करें।

286
14914 views

Comment