logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

समाज में राष्ट्रीय स्वयंसेवकों की भूमिका अहम: अजित महापात्रा

संवाददाता देव कुमार

गाजियाबाद। अजित महापात्रा मंच से संबोधित करते हुए बोले, हिंदू हमेशा देश के लिए समर्पित रहते हैं। वह समाज के उत्थान के लिए सतत कार्य करते हैं। समाज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भूमिका अहम है। यह बातें शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय गौ सेवा प्रमुख अजित महापात्रा ने कहीं। वह शनिवार को नेहरू स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता विकास वर्ग के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
अजित महापात्रा ने कहा कि पहले माना जाता था कि हिंदुओं का संगठन संभव नहीं है, लेकिन आज हिंदू एकत्रित हो रहे हैं। उन्होंने स्वयंसेवकों से कहा कि शाखा से व्यक्ति का निर्माण होता है। समाज में राष्ट्रीय स्वयंसेवकों की भूमिका अहम है उन्होंने देश को आजाद कराने और प्राकृतिक आपदाओं में कई बार सहायता की है। उन्होंने समारोह में उपस्थित सभी लोगों से गौ माता की पूजा करने की अपील की। समारोह के प्रारंभ में मुख्य अतिथियों का स्वागत घोष वादन के साथ किया गया। संघ के महानगर संघचालक धुरेंद्र गोयल ने बताया कि 26 मई से नेहरू नगर में मौजूद सरस्वती शिशु मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पश्चिमी उत्तर प्रदेश द्वारा 20 दिवसीय कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम सामान्य का आयोजन किया गया था।
इस कार्यकर्ता विकास वर्ग सम्मेलन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों मेरठ,गाजियाबाद,रामपुर हापुड़,सहारनपुर समेत अन्य जिलों से करीब 300 स्वयंसेवक ने 20 दिनों में राष्ट्रप्रथम की भावना,संस्कार अनुशासन बनाए रखना प्रशिक्षण प्राप्त किया।
इस अवसर पर दूधेश्वर नाथ मंदिर के महंत नारायण गिरी, प्रान्त कार्यवाह भूपेंद्र, कृष्ण कुमार,मेरठ प्रांत के संग चालक डॉ नरेंद्र तनेजा, चंद्रशेखर आनंद नरेश, योगेंद्र सुमित राष्ट्रीय स्वयंसेवक के पदाधिकारी एवं लोग मौजूद रहे।

170
1345 views

Comment