logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पुलिस ने भारी मात्रा में शराब से लदा ट्रक किया बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

पूर्णिया (बिहार)। बायसी थानान्तर्गत पुलिस ने  3865.680 लीटर विदेशी शराब को जब्त किया है। इस मामले पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के नाम रवि कुमार पुत्र सुभाष चंद्र एवं गुरविंदर सिंह पुत्र स्व. सुरेंद्र सिंह दोनों साकिन-रादौर, थाना-रादौर, जिला-जमुना नगर, हरियाणा के निवासी हैं। पुलिस ने इनके पास से हरियाणा नंबर का एक ट्रक भी जब्त किया है, जिससे शराब ले जायी जा रही थी। गुप्त सूचना मिली कि पश्चिम बंगाल से विदेशी शराब की एक बड़ी खेप तस्करों द्वारा बिहार लायी जा रही है।

 सूचना के आलोक में बायसी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन चेकिंग चलायी गयी। एक दिसम्बर 2020 को रात्रि 9ः30 बजे दालकोला चेकपोस्ट के पास EICHER ट्रक संख्या-HR-45 B-5488 चालक द्वारा संदिग्ध तरीके से दालकोला चेकपोस्ट पर पुलिस को देखकर गाड़ी को तेजी से लेकर भागने का प्रयास करने लगा।

 पुलिस टीम ने पीछा करते हुए ट्रक की घेराबंदी करते हुए को पकड़ लिया। उक्त वाहन की विधिवत तलाशी लेने पर 3865.680 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। शराब के साथ उक्त ट्रक को जब्त किया गया।

अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उन्हें बंगाल के कानकी से किसी अनिश्चित स्थान पर खेप की डिलीवरी करने को कहा गया था। विधिसम्मत कारवाई करते हुए EICHER ट्रक संख्या-HR-45 B-5488 एवं एक विदेशी शराब की खेप को विधिवत जब्त करते हुए दोनों शराब तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

144
14733 views

Comment