logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

देवास में 20 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए

देवास (मध्य प्रदेश)। लगातार सामने आ रहे कोरोना संक्रमित मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग सहित पुलिस व प्रशासन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।  20 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक कोरोना के लगातार मरीज सामने आ रहे हैं। 

कोरोना गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से पुलिस ने सड़कों पर मोर्चा संभाल लिया है और सख्ती की जा रही है। मंगलवार को शहर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल चेकिंग करता हुआ नजर आया। बिना मास्क के लोगों के चालान बनाए गए। इस दौरान कुछ लोगों की पुलिस जवानों के साथ बहस भी हुई।

 शहर में चौराहे-चौराहे पर पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए बिना मास्क वालों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। सख्ती से ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की जा रही है। मास्क नहीं लगाने और चालान बनने पर जनता और पुलिस के बीच विवाद के मामले भी सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो मंगलवार को इंटरनेट मीडिया पर काफी वायरल हुआ। वीडियो विकास नगर चौराहे पर एक युवक और पुलिसकर्मियों के बीच बहस का है। वायरल वीडियो में युुवक पुलिस वालों पर मारपीट का आरोप भी लगाता नजर आ रहा है। युवक पत्नी के साथ जा रहा था और मास्क नहीं लगाने पर पुलिस ने उसे रोका था। सयाजी द्वार पर भी पुलिस की टीम ने बिना मास्क वालों के चालान बनाए।

259
29641 views

Comment