logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आनंद मार्ग के विश्व मंच पर सुनील आनंद समेत अन्य हुए सम्मानित



जमशेदपुर: निकटवर्ती पुरुलिया जिले के आनंद नगर में विश्व स्तरीय धर्म महासम्मेलन में आनंद मार्ग के सुनील आनंद को राष्ट्रीय स्तर पर प्रचार प्रसार एवं सेवा मुलक कार्यों के लिए विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। श्रद्धेय पुरोधा प्रमुख आचार्य विश्वदेवानंद अवधूत के हाथों उन्हें सम्मानित किया गया। बेस्ट भूक्ति प्रधान सुधीर आनंद, प्रचार कार्य के लिए लाल बिहारी आनंद , आशा देवी एवं सीताराम देव को भी सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
गौरतलब हो कि यह पुरस्कार पिछले 6 महीने के अर्धवार्षिक रिपोर्ट के आधार पर संस्था के विश्व स्तर पर जनसेवा के कार्यो को गति देने वालों को प्रदान किया जाता है। रक्तदान शिविर, मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं नव्य मानवतावादी सिद्धांत पर आधारित पर्यावरण के क्षेत्र में काम करने के लिए यह पुरस्कार दिया गया है ।
सेवा को समर्पित सुनील आनंद ।
सेवा कार्यों के समर्पण का भाव रखने वाले सुनील आनंद वर्ष 2017 2019 , 2020 , 2022, 2023 एवं 2024 में जनसेवा पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं। शहर ही नहीं सुदूरवर्ती गांवों में भी सुनील आनंद के सेवा कार्यों की खूब चर्चा होती है। सुनील आनंद के पहल से कईयों को आंखों की रौशनी मिली है। बीमार लोगों को रक्त मुहैया कराएं है। वहीं पर्यावरण के क्षेत्र में हजारों पेड़ लगाए गए हैं।



23
15704 views

Comment