logo

निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में जल गंगा संर्वधन अभियान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित।

पृथ्वीपुर।। निवाड़ी जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत पर्यावरण दिवस से प्रारंभ होकर गंगा दशहरा 16 जून 2024 तक समस्त ग्राम पंचायतों में अभियान संचालित हो रहा है। ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण एवं संवर्धन के तहत कार्य किये जा रहे है।
अभियान में कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा, जिला, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत निवाडी के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायतों में जनप्रतिनिधियों एवं ग्राम वासियों कि उपस्थिति में कलश यात्रा, जल शपथ, जल बचाओं एवं संरक्षण हेतु ग्राम में संगोष्ठि अयोजित, ग्राम में नालियों एवं कूड़ेदान की साफ-सफाई, तालावों, कुओं, वावडियों का रख रखाव किया जा रहा है। सहयोग से तालाबों के गाद निकालने का कार्य किया जा रहा है। तालाब की मिटटी उपजाउ होने के कारण समीप के किसानों के द्वारा अपने ट्रॅक्टरो में भरकर मिटटी खेतांे में डाली जा रही है, जिससे आगामी होने वाली फसलों की पैदावार में वढ़ोत्तरी होगी। ग्राम वासियों के द्वारा उत्साह पूर्वक अभियान में हिस्सेदारी की जा रही है।

0
8317 views