logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हरदीप सिंह जैसे नेताओं को दिखाया आईना

घरेलू पोलिंग बूथ ने कांग्रेस के विपिन, पूर्व सांसद मीनाक्षी व बीजेपी विधायक हरदीप सिंह जैसे नेताओं को दिखाया आईना
राष्ट्रीय व प्रादेशिक राजनीति का तमगा लगाने वाले क्षेत्र के नेताओं को उनके घरेलू पोलिंग बूथ ने ही आईना दिखा डाला। लोकसभा नतीजों में ये साफ हुआ कि दिग्गज खुद के वार्ड के पोलिंग पर अपनी पार्टियों को हार से नहीं बचा पाए, यहां विरोधी हावी रहे और जीत दर्ज कर ली। इन नेताओं में भाजपा के विधायक हरदीपसिंह डंग, कांग्रेस विधायक विपिन जैन, पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन से लेकर पूर्व मंत्री और पूर्व विधायकों तक के नाम हैं। भास्कर एनालिसिस में पढ़िए बड़े नेताओं का रिपोर्ट कार्ड...

पूर्व सांसद मीनाक्षी के पोलिंग पर कांग्रेस को 236, भाजपा को 772 वोट मिले

कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय सचिव व क्षेत्र की पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन के पोलिंग क्रमांक 43 पर कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप सिंह गुर्जर को केवल 236 वोट मिले जबकि सुधीर गुप्ता को 772 मत मिले। यहां कांग्रेस को 536 मतों से हार झेलना पड़ी। इस वार्ड में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष और 2008, 2013 में मंदसौर विधानसभा से

कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र गुर्जर भी रहते हैं। बावजूद भाजपा से 3 गुना मत कम मिले।

कांग्रेस के पूर्व विधायक पाटिल के पोलिंग पर भाजपा को को 4 गुना ज्यादा 561 वोट मिले

मंदसौर से कांग्रेस के पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटिल के

पोलिंग क्रमांक 80 पर कांग्रेस को केवल 142 वोट मिले, जबकि भाजपा को करीब 4 गुना अधिक 561 मत मिले। जिला कांग्रेस अध्यक्ष, स्लेट-पेंसिल कर्मकार कल्याण मंडल अध्यक्ष और पीजी कॉलेज जनभागीदारी समिति अध्यक्ष जैसे पदों पर रह चुके पाटिल के पोलिंग पर कांग्रेस की

419 मतों से हार हुई।

4 बार के विधायक हरदीपसिंह 'ऊर्जा' नहीं दिखा पाए, पोलिंग पर 28 मतों से कांग्रेस जीती

सुवासरा से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री हरदीपसिंह डंग 2013, 2018 में कांग्रेस से विधायक रहे और 2020 उपचुनाव व 2023 में बीजेपी से विधानसभा पहुंचे। उपचुनाव के वक्त कैबिनेट मंत्री रहे। 4 बार के विधायक होने के बाद भी सुवासरा नगर के पोलिंग क्रमांक 273 में भाजपा को नहीं जीता पाए। उनके पोलिंग से कांग्रेस के दिलीप सिंह गुर्जर को 284 वोट जबकि बीजेपी के सुधीर गुप्ता को 256 मत ही मिले। लोकसभा में डंग के पोलिंग पर 28 वोट से कांग्रेस जीती।

मंदसौर के कांग्रेस विधायक जैन के पोलिंग पर 378 मतों से भाजपा जीती

मंदसौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक विपिन जैन अपने दलौदा स्थित पोलिंग क्रमांक 257 पर कांग्रेस की लाज नहीं बचा सके। यहां कुल 714 मतों में से कांग्रेस को मात्र 162 वोट मिले। जबकि बीजेपी ने 540 वोट लाकर 3 गुना से ज्यादा अंतर यानी 378 मतों की जीत दर्ज

की। इससे पहले 2023 के विस चुनाव में प्रत्याशी रहते हुए विपिन खुद बीजेपी से। 8 मतों से हार र गए गए। थे। जैन दलौदा से सरपंच भी रह चुके हैं।

पूर्व मंत्री नाहटा के पोलिंग पर कांग्रेस को 183 और भाजपा को 446 मत मिले

पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा के शहर स्थित पोलिंग क्रमांक 95 पर कांग्रेस प्रत्याशी गुर्जर को 183 मत मिले, जबकि भाजपा के गुप्ता को 446 वोट मिले। पार्टी की 263 मतों से पोलिंग पर हार हुई। नाहटा प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। दिग्विजयसिंह सरकार में वे उद्योग, वाणिज्य, तकनीकी शिक्षा मंत्रालय संभाल चुके हैं। नाहटा 2023 में मनासा से विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी भी रहे थे।

पूर्व मंत्री सोजतिया के पोलिंग पर कांग्रेस को 141, भाजपा को 303 मत मिले

गरोठ से 4 बार विधायक और दिग्विजयसिंह सरकार में मंत्री रहे सुभाषकुमार सोजतिया के भानपुरा नगर स्थित पोलिंग क्रमांक 75 में भी कांग्रेस हार गई। यहां कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप गुर्जर को 141 वोट ही मिले, जबकि भाजपा के सुधीर गुप्ता को 303 मत मिले। सोजतिया संगठन में प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं। स्वास्थ्य, उद्योग, जनसंपर्क जैसे मंत्रालय भी संभाले। हालांकि सोजतिया 2023 के विस में प्रत्याशी रहते हुए अपने पोलिंग पर जीतने में सफल रहे थे।

121
3892 views

Comment