logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*चतरा लोकसभा की जनता ने बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है,मैं इस जिम्मेदारी को निभाने की पूरी कोशिश करूंगा: कालीचरण सिंह*

*चतरा लोकसभा की जनता ने बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है,मैं इस जिम्मेदारी को निभाने की पूरी कोशिश करूंगा: कालीचरण सिंह*

चतरा: चतरा लोकसभा क्षेत्र में समस्याओं का अंबार है। आम जनता से जुड़ी जटिल समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का प्रयास करूंगा। भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने मेरे जैसे छोटे कार्यकर्ता को लोकसभा प्रत्याशी बनाकर चतरा की जनता की बहुप्रतीक्षित मांग का सम्मान किया है। चतरा लोकसभा की जनता के पूर्ण सहयोग से मैं सांसद निर्वाचित होने चुका हूं। उक्त बातें देर शाम में आधिकारिक परिणाम घोषित होने से पूर्व पत्रकारों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने कही है। उन्होंने कहा कि चतरा लोकसभा की जनता ने बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है। मैं इस जिम्मेदारी को निभाने की पूरी कोशिश करूंगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आज पूरे लोकसभा क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। जीत का जश्न पूरी गरिमा के साथ मनाया जाना चाहिए। वहीं सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास, भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता सहित कई भाजपा के दिग्गज नेता व कार्यकर्ताओं ने भी जीत दर्ज होने पर कालीचरण सिंह को गुलदस्ता भेंट करते हुए उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दिया है।

130
634 views

Comment