logo

हिमाचल प्रदेश के साई में निस्सी एनजीओ ने चलाया विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता अभियान

दून क्षेत्र की पहाड़ी पंचायत साई में निस्सी एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली में निस्सी संस्थान के बच्चों ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। निस्सी एजुकेशन फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री श्रीराम कश्यप जी ने कहा कि पर्यावरण में हो रहे बदलाव के लिए हम इंसान ही जिम्मेदार है। इसलिए यह हमारी ही जिम्मेदारी है कि हम इसका संरक्षण करें। मानव को प्रकृति के साथ तालमेल बैठाना पड़ेगा। अन्यथा पृथ्वी पर मानव जीवन पर संकट आ सकता है। जिस प्रकार से ग्लोबल वार्मिंग हो रही है, पृथ्वी का तापमान बढ़ रहा है और प्राकृतिक आपदाएं आ रही है। यह एक संकेत है जो प्रकृति मानव को दे रही है, इसलिए यह हर एक मनुष्य का कर्तव्य है की हम पर्यावरण में संतुलन बनाए रखें तथा प्राकृतिक संसाधनों का उचित उपयोग करें। निस्सी एनजीओ के डायरेक्टर श्री रोशन चौहान ने कहा कि भारत जैसे जनसंख्या घनत्व वाले देश में यह और भी चुनौतीपूर्ण हो जाता है, क्योंकि समाज की जरूरतों को पूरा करने के लिए प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक दोहन किया जा रहा है। देश में गरीबी, बेरोजगारी, अशिक्षा के कारण लोगों में उतनी जागरूकता नहीं है। यह काम अकेले सरकार के बस की बात नहीं है, इसलिए सरकार के साथ-साथ सामाजिक संगठनों और नागरिकों की भागीदारी होना भी बहुत जरूरी है।
इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत साई के उपप्रधान श्री प्रेम दर्दी, SAMO डॉ. नीरज जुल्का AHC साई, APO श्री भूप सिंह AHC साई, योग प्रशिक्षक मोहन लाल AHC साई, सूबेदार निकका राम, सूबेदार रणजीत सिंह, निस्सि इंस्टीट्यूट के सभी विद्यार्थीयों और अन्य ग्रामीणों ने भाग लिया।

3
8205 views