logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जल संरक्षण के उपायों को लंदन में साझा करेंगे डा संजय सिंह

जल संरक्षण के उपायों को लंदन
में साझा करेंगे डा संजय सिंह

झांसी। बुंदेलखण्ड में जल संरक्षण और क्षेत्र को पानीदार बनाने के लिए किए गए प्रयासों को ग्रेट ब्रिटेन के लोगों से साझा करने के लिए समासेवी संगठन परमार्थ के अगुवा डा संजय सिंह लंदन जाएंगे। डॉ संजय सिंह हाउस ऑफ़ लार्ड्स, लंदन में 7 जून को परमार्थ संस्था की ओर से पिछले 27 वर्ष से अधिक अवधि में जल संरक्षण और नदियों को पुनर्जीवित करने के लिए किए गए उपायों और कार्यों की विस्तृत जानकारी वहां प्रस्तुत करेंगे।
डा. संजय सिंह समाजसेवी संस्था परमार्थ के अगुवा हैं। उनकी संस्था मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश के बुन्देलखण्ड क्षेत्र में ढाई दशक से अधिक समय से जल संरक्षण एवं आजीविका संसाधनों के संवर्धन के लिए काम कर रही है‌। इस संस्था के जल संरक्षण के कार्यो में चंदेल कालीन तालाबों का संरक्षण, कई नदियों के पुनर्जीवन, जलवायु अनुकूलन खेती, जल सहेली के प्रशिक्षण जैसे अभिनव प्रयोग शुमार हैं। अपने कार्यों को दुनिया के लोगों के बीच रखने के लिए ब्रिटिश सरकार और हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स की ओर से डा. संजय सिंह को लंदन आमंत्रित किया गया है। वहाँ वे संस्था की ओर से अब तक किए गए कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत करेंगे।
परमार्थ की ओर से बताया गया कि यह पहला अवसर है जब बुन्देलखण्ड क्षेत्र से कोई व्यक्ति अपने कार्यों का प्रस्तुतीकरण हाउस ऑफ़ लार्ड्स में देगा। भारत में भी बहुत कम लोगों को यह अवसर प्राप्त हुआ है। इस दौरान पर डा. संजय सिंह वैश्विक स्तर पर बढ़ रहे तापमान, बाढ़, सूखा और उनके कारणों एवं उसके समाधान के उपायों पर अपनी संस्तुतियां पेश करेंगे।
मालूम हो कि राजस्थान के बारां जिले में बड़ा क्षेत्र वर्ष 2002-2005 के दौरान हुए सूखे और अकाल के कारण पूरी तरह से जंगल विहीन और नंगे पहाड़ियों वाला हो गया था। उस इलाके को हरा-भरा करने के लिए रिवाइवल ऑफ़ बारां योजना के तहत परमार्थ संस्था ने अभिनव प्रयोग किए हैं। इन प्रयोगों में अब तक मिले अनुभवों को भी डा सिंह हाउस ऑफ़ लार्ड्स लंदन में प्रस्तुत करेंगे।
उस कार्यक्रम की मुख्य आयोजिका मिनी जैन ने बताया कि भारत में बढ़ रहे तापमान एवं वैश्विक जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभावों से पूरी दुनिया चिंतित हैं। आज दुनिया का सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत है, इसको ध्यान में रखते हुए वहां की समस्याओं के समाधान के उपायों को समझने के लिए डा संजय सिंह को लंदन में आमंत्रित किया गया है। इस दौरान ब्रिटेन के मंत्री, सांसद एवं विशेष तौर से आमंत्रित व्यक्ति उपस्थित होंगे।

164
11457 views

Comment