logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दहेज उन्मूलन जन चेतना समिति की स्थापना दिवस पर कार्यक्रम

दहेज उन्मूलन जन चेतना समिति की स्थापना 9 अगस्त 1997 को प्रो जितेंद्र कुमार वर्मा ने किया।श्री लक्ष्मी किशोरी महाविद्यालय में दर्शन शास्त्र के प्रोफेसर से समाजसेवा के उद्देश्य से इस संगठन का निर्माण किया।क्रांति दिवस पर स्थापित जन चेतना समिति द्वारा राष्ट्रीय पर्व पर हर घर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आग्रह किया जाता है।जन चेतना समिति भाषण प्रतियोगिता ,लेखन प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यालय महाविद्यालय के छात्रों के साथ जनजागरुकता का संदेश देते है।
पर्यावरण संरक्षण हेतु सरकारी और निजी विद्यालयों सार्वजनिक स्थल पर वृक्षारोपण किया जाता है। प्लास्टिक वस्तु का बहिष्कार से पर्यावरण संरक्षण में बल मिलेगा।वही अधिक से अधिक वृक्षारोपण से ऑक्सीजन शुद्ध मिलेगा।जल और बिजली उपयोग में कटौती से राष्ट्रीय ऊर्जा की बचत होगी।जल स्तर में वृद्धि के लिए अधिक अधिक से पेड़ लगाने की आवश्यकता है।सौर ऊर्जा का अधिकाधिक प्रयोग हो।जन चेतना समिति की जानकी शक्ति महिला मंच दहेज उन्मूलन की दिशा में काम करती है। बेटा बेटी एक समान है घर में बहु नही बेटी लाइए।समान पढ़ाई से समानता से भेदभाव खत्म होंगे।स्वाभिमानी बेटी आत्मनिर्भर बनेगी।दहेज समाज से खत्म होगा।राष्ट्र की ताकत तब बढ़ेगा जब बेटा बेटी एक समान भाव से पढ़ेगी।वैचारिक रूप से हमे बेटा बेटी में फर्क महसूस नहीं करना चाहिए।
जानकी शक्ति महिला मंच की अध्यक्ष नीरा गुप्ता सात कन्यादान खुद कर चुकी है।सामाजिक सहयोग से शादी विवाह आयोजन से गरीब बेटी की शादी आसानी से हो जाती है।दहेज उन्मूलन की दिशा में संगठन नई ऊंचाई को छू रहा है।
युवाओं में देश प्रेम की भावना जागृत करने में राष्ट्र शक्ति युवा मंच की महत्वपूर्ण भूमिका है।
बुद्धिजीवी मंच के माध्यम से संगोष्ठी,कवि गोष्ठी,संवाद कार्यक्रम का आयोजन ध्वज, पर्यावरण,दहेज उन्मूलन जन चेतना समिति के माध्यम से किया जाता है।
जनजागरण जन चेतना से जनजागृति का सफर संगठन ने पूर्ण किया है।विगत सताइस वर्षो से समाजसेवा के माध्यम से किर्तिमान स्थापित किया है।

185
7405 views

Comment