logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जीवन बीमा कर्मचारियों ने रखी हड़ताल

उरई (जालौन, उप्र)। आल इंडिया इंश्योरेंस इम्प्लाइज एसोसिएशन के आह्वान पर जीवनबीमा कर्मियों ने आज हड़ताल रखी।

कर्मचारी नेताओं का कहना था कि इस हड़ताल के माध्यम से हमारा संगठन भारत सरकार की जनविरोधी नीतियों का पुरजोर विरोध करता है। हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा जीवन ​बीमा निगम के विनिवेश का प्रस्ताव पारित हुआ जिससे कि जीवन बीमा निगम के 25 से 30% शेयर, सरकार बाजार में IPO(प्रारंभिक प्रस्ताव), के माध्यम से सूचीबदध करेगी। ज्ञातव्य है कि जीवन बीमा निगम की स्थापना से ही इसका उददेश्य आम जन-मानस की सेवा करना और उनको सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना रहा है।

पत्रकार वार्ता में (कानपुर डिवीजन इन्श्योरेंस इम्पलाइज एसोसिएशन) जिला जालौन के अध्यक्ष अनिल कुमार मोदी व राममोहन निरंजन (शाखा सचिव), ने  बताया कि हमारी सरकार से यह मांग है, की वह LIC के IPO लाने का अपना फैसला जल्द से जल्द वापस ले, इसके साथ ही हमारी मांग है, कि सरकार नई पेंशन (NPS) को वापस लेकर पुरानी पेंशन पुनः बहाल करे, साथ ही साथ हाल ही में हुई 9000 नए सहायकों की भर्ती के NPS के दायरे में एक बड़ी संख्या आती है जिसको पुरानी पेंशन का लाभ दिलाना हमारा कर्तव्य है।

इस हड़ताल में अनिल कुमार मोदी(अध्यक्ष), राममोहन निरंजन(शाखा सचिव),  सुशील वर्मा, श्रीराम बघेल, भागीरथ, लखन लाल कश्यप, फरहत आलम, दिनेश सिंह, अशोक कुमार एस, रविन्द्र कुमार गुप्ता, अमित त्रिपाठी, तारा सिंह वर्मा, श्रेया गौड़, श्रेया सरकार तथा कार्तिका आदि बीमा कर्मचारी शामिल रहे।

277
15140 views

Comment