logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एक माली ने तेंदुए से 10 से अधिक लोगों की जान बचाई

गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश)। माली 'अशोक' ने खुद की जान खतरे में डालकर अपने साथी 'हरिमोहन' की ही नहीं, बल्कि 10 से अधिक लोगों की जान बचाई।

दरअसल जीडीए के उपाध्यक्ष आवास पर माली के रूप में तैनात 44 वर्षीय 'अशोक कुमार' ने मंगलवार को तेंदुआ देखकर भागने के बजाय उससे सीधा मुकाबला किया। जैसे ही सफाई कर्मचारी हरिमोहन की तरफ तेंदुआ झपटा तो माली अशोक ने उसका ध्यान भटकाने के लिए लाठियों से वार किया जिससे तेंदुआ डरकर भाग गया।

152
17273 views

Comment