logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

तेज रफ्तार कोलवाहन ने मोटरसाइकिल मजदूर को रौंदा इलाज के दौरान मौत

तेज रफ्तार कोल वाहन ने साइकिल सवार मजदूर को रौंदा,इलाज के दौरान मौत

आक्रोशों ने 8 घंटे किया सड़क जाम

झारखंड/चतरा से मृत्युंजय कुमार की रिपोर्ट

झारखंड/चतरा (टंडवा): तेज रफ्तार हाइवा कोल वाहन फिर बरपाया कहर, साईकिल सवार मजदूर को रौंदा इलाज के दौरान हुई मौत। घटना शनिवार के अहले सुबह टंडवा सिमरिया मुख्य सड़क के रहमत नगर के समीप हुई जिसमे मजदूर के दोनो पैर और सिर में गंभीर चोट आई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस के सहारे घायल मजदूर को इलाज के लिए टंडवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया। जहां रांची ले जाने के क्रम में बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना में मृतक मजदूर की पहचान तेलियाडीह गांव निवासी 45 वर्षीय सिकेन्द्र साव के रूप में की गई। बताया गया कि मृतक मजदूर साईकिल से सवार होकर मजदूरी के लिए धनगड्डा की ओर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कोल वाहन ने उसे रौंद डाला। घटना में मजदूर की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने नो एंट्री लगाने एवं मुआवजे की मांग को लेकर टंडवा-सिमरिया मुख्य पथ को आठ घंटे से अधिक समय तक सड़क को जाम रखा। जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे सीओ विजय दास,बीडीओ देवलाल उरांव व थाना प्रभारी अनिल उरांव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में घंटों मशक्कत के बाद मृतक के आश्रितों को आर्थिक मुआवजे के रूप में तीन लाख रूपये नकद दिए गये। जबकि आपदा प्रबंधन के तहत दो लाख अतिरिक्त दिए जाने की बात कही गई। मौके पर कालीचरण सिंह,मनोज चंद्रा, जितेंद्र सिंह,देवन्ती देवी,आशा देवी,प्रयाग राम, गजेन्द्र कुमार, दुलारचंद साहू,सुरेश यादव, चंद्रदेव साहु व सुनिता देवी समेत अनेक लोग मौजूद थे।

140
13476 views

Comment