logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*Exit Polls 2024 Live Streaming:* *लोकसभा चुनाव में कौन मारेगा बाजी ? यहां देखें सभी राज्यों का एग्जिट पोल*

*Exit Polls 2024 Live Streaming:*

*लोकसभा चुनाव में कौन मारेगा बाजी ? यहां देखें सभी राज्यों का एग्जिट पोल*

Lok Sabha Election 2024 Exit Poll Results: आज यानी 1 जून को अंतिम चरण के मतदान के बाद लोकसभा चुनाव का एग्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो जाएंगे. अंतिम चरण में देश के 8 राज्यों की कुल 57 सीटों पर वोटिंग की प्रक्रिया खत्म होने के बाद एग्जिट पोल जारी होंगे.

इसके बाद 4 जून को लोकसभा चुनाव का रिजल्ट आएगा.

Lok Sabha Election Exit Poll Results 2024 Live: कौन बनेगा चैंपियन... यहां पढ़ें 543 सीटों का सबसे सटीक एग्जिट पोल

When to watch Lok Sabha Election Exit Polls: कब आएंगे एग्जिट पोल के नतीजे?

दरअसल, चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद से चुनाव की प्रक्रिया के दौरान कोई भी एग्जिट पोल या सर्वे जारी नहीं किया जा सकता है. इन्हें अंतिम चरण के मतदान खत्म होने के आधे घंटे बाद ही जारी किया जा सकता है. अंतिम चरण का मतदान 1 जून शाम 6 बजे तक होगा. इसके आधे घंटे बाद यानी शाम 6.30 बजे से एग्जिट पोल के नतीजे आने शुरू होंगे. हालांकि, Aajtak पर एग्जिट पोल को लेकर स्पेशल लाइव कवरेज शाम पांच बजे से शुरू हो जाएगी.

Exit Poll and Opinion Poll: वोटिंग के बाद ही क्यों जारी होता है एग्जिट पोल? जानें ओपिनियन पोल से कितना अलग

Aajtak पर सबसे भरोसेमंद आंकड़े


Aajtak पर सबसे भरोसेमंद आंकड़े

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया का एग्जिट पोल (Exit Poll) देश का सबसे भरोसेमंद एग्जिट पोल सर्वे है. जिसमें अलग-अलग राज्यों में हुए चुनावों के एग्जिट पोल के सबसे सटीक आंकड़े दिखाए जाएंगे. साथ ही एग्जिट पोल के आंकड़ों पर राजनीतिक विश्लेषक और अलग-अलग दलों के नेता भी अपनी राय देंगे. एग्जिट पोल के नतीजे देखने के लिए लोगों में काफी उत्सुकता होती है. ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि घर बैठे सबसे सटीक एग्जिट पोल के नतीजे आप कहां देख सकते हैं.

Where to watch Lok Sabha election exit poll: कहां देखें एग्जिट पोल?

44 दिन चले इस चुनाव में जनता का क्या मूड रहा है. अगले पांच साल के लिए देश में किसकी सरकार बनेगी? ऐसे में एग्जिट पोल का सटीक जवाब जानने के लिए आप 1 जून को शाम 5 बजे से आजतक पर लगातार लाइव देख देख सकते हैं. इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल से जुड़ा हर अपडेट आपaajtak.in पर पढ़ सकते हैं. आजतक के यूट्यूब चैनल पर आप एग्जिट पोल की लाइव करवेज देख सकते हैं. आजतक लाइव टीवी पर भी एग्जिट पोल का लाइव प्रसारण देखा जा सकता है.

बता दें कि इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया का एग्जिट पोल (Exit Poll) देश का सबसे भरोसेमंद एग्जिट पोल है. 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव और दिसंबर 2013 से दिसंबर 2023 तक 67 विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल किए गए. इन 69 चुनावों में से 64 चुनावों में इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल बिल्कुल सटीक साबित हुए हैं.

Lok Sabha Election Exit Poll 2024: देश का मिजाज पकड़ेगा आजतक, 1 जून को देखें सबसे सटीक एग्जिट पोल

दरअसल, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 की धारा 126 ए के तहत अंतिम चरण की वोटिंग खत्म होने के आधे घंटे बाद तक एग्जिट पोल जारी करने पर रोक है. उल्लंघन करने पर दो साल कारावास, जुर्माना या फिर दोनों से दंडित किया जा सकता है.

4 जून को होगी वोटों की गिनती
बता दें कि लोकसभा चुनाव सात चरण में संपन्न हो रहा है. 19 अप्रैल को पहले चरण के तहत वोटिंग हुई थी. वोटों की गिनती 4 जून को होगी. इसी दिन तय हो जाएगा कि देश में किस पार्टी की सरकार बनने जा रही है.

135
4043 views

Comment