logo

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

खागा  (फतेहपुर, उप्र)। सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई।

 थाना खखरेरू के सुखनापुर निवासी कृष्ण कुमार शुक्ल उम्र 55 वर्ष एवं शंभू प्रसाद शुक्ल धौराहरा से पत्नी सीमा शुक्ला को लेकर शाम को लगभग 5:00 बजे बाइक से घर जा रहे थे। सैदपुर के करीब पीछे से जाते अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मारी, जिससे सड़क पर दोनों व्यक्ति गिर गए। कृष्ण कुमार के सिर पर गंभीर चोटें आई। उनकी पत्नी के मामूली चोट लगी है।खेत में काम करते किसानों ने देखा तो 108 नंबर एंबुलेंस को फोन करके कृष्ण कुमार को सीएससी खखरेरू भेजा। गंभीर चोट होने के कारण डॉक्टर ने तुरंत इलाहाबाद के लिए रिफर किया। निजी वाहन से उनके परिवारीजन उन्हें लेकर इलाहाबाद जा रहे थे, परंतु उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक के पुत्र दीपक कुमार शुक्ल ने थाना खखरेरू में तहरीर दी है । मृतक के तीन लड़के हैं, जिसमें बड़े लड़के की शादी हो गयी है। 

मृतक के हेलमेट न लगाने के कारण ​सिर में चोट आयी है। वही थाना अध्यक्ष जय प्रकाश उपाध्याय ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

144
14670 views