logo

सरजीत राष्ट्रीय मानवाधिकार & एंटी करप्शन मिशन युवा प्रकोष्ठ के जिला प्रमुख महासचिव मनोनीत

मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश)। राष्ट्रीय मानवाधिकार & एंटी करप्शन मिशन के  प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह यादव के दिशा निर्देशों पर मंडल अध्यक्ष रामकिशोर यादव की अध्यक्षता में जिला अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने सरजीत सिंह पुत्र  जगदीश सिंह को संगठन के युवा प्रकोष्ठ का जिला प्रमुख महासचिव मनोनीत किया है।  
                   
अपने मनोनयन पर सरजीत सिंह ने कहा कि मैं संगठन के प्रति लगन और पूरी निष्ठा से काम करूंगा। उन्होंने जिले में भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों के खिलाफ आवाज उठाने का निर्णय लिया और कहा कि मैं अपनी जिम्मेदारी पर खरा उतरने का काम करूंगा। सरजीत के जिला प्रमुख महासचिव बनने से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। 

161
14702 views
  
2 shares