logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आइमा का हिन्दी पत्रकारिता दिवस समारोह आठ जून को

आल इंडिया मीडिया एसोसिएशन द्वारा हिन्दी पत्रकारिता- दिवस के उपलक्ष में एक सेमिनार एवं सम्मान-समारोह का आयोजन 08 जून 2024 को किया जाएगा। सेमिनार का विषय *आज के युग में सोशल मीडिया की भूमिका* रखा गया है।

उपरोक्त जानकारी देते हुए एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश शर्मा ने बताया कि अभी 4 जून तक लोकसभा चुनाव के कारण आदर्श चुनाव आचार संहिता लगी हुई है जिससे मीडिया कर्मी भी लोकसभा चुनाव की वजह से खबरों के आदान-प्रदान में अत्यंत व्यस्त हैं। इसे देखते हुए आइमा की ओर से इस बार हिन्दी पत्रकारिता दिवस समारोह 08 जून 2024 को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के अटल सभागार में सायं 4:30 मनाया जाएगा। राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं मेरठ जिला अध्यक्ष चरण सिंह स्वामी ने बताया कि समारोह में बड़ी संख्या में मीडियाकर्मियों के साथ ही शासन- प्रशासन के वरिष्ठ लोग, रंगमंच से जुड़े कलाकार, समाजसेवी एवं साहित्यकार शामिल होंगे। इस अवसर पर कुछ प्रतिष्ठित लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा।

174
10705 views

Comment