logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

स्कूल प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ अभिभावकों का धरना

मोदीनगर (गाजियाबाद,उप्र)। अभिभावकों ने टी आर एम पब्लिक स्कूल के प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ स्कूल पर धरना दिया।
अभिभावकों का आरोप था कि, 'स्कूल प्रबंधन इस कोविड़ 19 की महामारी काल में भी शासनादेश की अवहेलना कर रहा है। वह फीस के नाम पर अभिभावकों पर लगातार दबाव बना रहा है।'

उनका कहना था कि, 'बच्चों की अर्ध वार्षिक परीक्षा प्रारंभ होने वाली हैं। स्कूल प्रबंधन बिना पूरी फीस जमा किये हुए बच्चों को परीक्षा में शामिल नहीं करने की बात कर रहा है जबकि शासन का सख्त आदेश है कि कोरोना काल में फीस न जमा होने की दशा में किसी भी छात्र या छात्रा को पढ़ाई से वंचित न किया जाये।'

 अभिभावक संघ मोदीनगर के सदस्यों और अभिभावकों के स्कूल पर दिये गये धरने के बाद स्कूल ने सभी छात्रों-छात्राओं को परीक्षा को परीक्षा में शामिल करने के निर्देश दिए। 
    

150
14724 views

Comment