logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लुधियाना में रैली कर कांग्रेस प्रत्याशी अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के लिए वोट मांगे

लुधियाना। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी बुधवार को मुल्लांपुर में चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए पहुंचे। रैली में लुधियाना से उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के अलावा फरीदकोट से अमरजीत कौर सहोके और होशियारपुर की यामिनी गोमर समर्थकों के साथ शामिल हुए। इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा में पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला।

राहुल गांधी ने सबसे पहले सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) को श्रद्धांजलि दी। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि चार जून को इंडिया गठबंधन की सरकार आएगी। हम आएंगे तो किसानों को फसलों के नुकसान का भुगतान 30 दिन के भीतर देंगे। हम किसानों का कर्ज माफ करेंगे। देश की युवाओं के लिए काम करेंगे। मोदी की अग्निवीर योजना को हम बंद करेगे। मोदी की ये योजना देश के लिए ठीक नहीं है। हम सत्ता में आते ही इस योजना को फाड़कर फेंक देंगे।

राहुल गांधी ने कहा कि सरकार बनते ही MSP के लिए कानून बनाने का वादा किया। राहुल ने किसानों का कर्ज माफ करने के लिए किसान कर्ज माफी आयोग बनाने की बात कही, जिससे उनका कर्ज आसानी से माफ हो सके। राहुल ने कहा कि यह चुनाव 70 साल में पहली बार संविधान बचाने की लड़ाई लड़ी जा रही है। मोदी संविधान ही तोड़ना चाहते है, लेकिन वह ऐसा नहीं करने देंगे। संविधान सिर्फ एक किताब नहीं है, जिसे फाड़ दिया जाए।

144
1554 views

Comment