logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चंडीगढ़ के क्लबो में उड़ा रहे कानून की धजिया परोसा जा रहा हुक्का प्रशासन की मिलीभक्त के साथ हो रहा काम क्लब मालिको को नहीं किसी का डर क्लबों में परोसा जा रहा नशा

संपादक:मनी चीमा: चंडीगढ़ के क्लबो में सरेआम हुक्का परोसा जा रहा है एक तरफ सरकार दावे करती है की हुक्का परोसना कानूनी जुर्म है । पर दूसरी तरफ प्रशासन की मिली भगत के साथ क्लबो में सरेआम हुक्का परोसा जा रहा है चुनाव नजदीक आने पर भी क्लब मालिकों को किसी का डर नहीं और सरे आम लोगों में हुक्का परोसा जा रहा है और लोगों की जिंदगी खराब कर रहे हैं चंडीगढ़ में तकरीबन सभी में हुक्का को परोसा जाता है और क्लब मालिक का कहना है की हमारी प्रशासन के साथ सेटिंग है इसलिए हम यहां पर हुक्का चल रहे हैं एक तरफ प्रशासन यह दावा करता है की चंडीगढ़ में जितने भी क्लब या हुक्का बार है वहां पर पूर्ण तौर से हुक्का पर पाबंदी लगाई गई है और हुक्का परोसने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती है मगर यहां पर कुछ उल्टा ही देखने को मिला जब मीडिया कर्मी चंडीगढ़ सेक्टर 9 के बूमबॉक्स क्लब में पहुंचे तो वहां पर सरेआम हुक्का परोसा जा रहा था वहां पर क्लब के मालिक से बात करने पर उन्होंने कहा की प्रशासन और कई अधिकारियों से उनकी सेटिंग है बात यह नहीं खत्म हो जाती आखिरकार इन क्लब मालिकों के हौसले इतने बुलंद कैसे हैं कि यह सरेआम अपने क्लबो में हुक्का परोस रहे हैं और सरेआम यह बताते नजर आ रहे हैं कि हमारी प्रशासन के साथ सेटिंग है और उनका कहना है की उनकी कई ऊंचे अधिकारियों के साथ उनका उठना बैठना है मौके पर जब वहां पर पुलिस प्रशासन आया तो उन्होंने क्लब में चेकिंग करने की बजाय मीडिया कर्मियों को बोलना शुरू कर दिया और यह सब के साथ सेटिंग है यह बंद नहीं होगा और मीडिया कर्मियों को वह से जाने के लिए बोला प्रशासन बड़े-बड़े दावे करता है मगर यह साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि पुलिस प्रशासन इन क्लब वालों का सरेआम साथ देते नजर आ रहे हैं

141
3068 views

Comment