logo

आनंदा डेयरी ने अमरोहा में घर-घर जाकर चलाया किसान जागरूकता अभियान

अमरोहा (उत्तर प्रदेश)। आनंदा डेयरी के कर्मचारियों ने कंपनी के GM गणेश चंद्र झा और पिलाकुंड सेंटर के मैनेजर सनोज कुमार के निर्देशों पर अमरोहा के गाँव मानकजुडी में घर-घर जाकर किसानों को पशुपालन के बारे में जानकारी दी और मौसम संबंधित बीमारियों से बचने के उपाय बताए।

उन्होंने कंपनी के खाद्य पदार्थों की जानकारी दी और पशुपालकों को साफ़ सफाई रखने के लिए कहा। डेयरी पर दूध बेचने वाले किसानों को दूध के दाम कैसे बढ़े, ये सारी जानकारी दी। इसमें कंपनी के सुपरवाइजर अखिलेश यादव, सुधीर यादव, सोनू चौधरी, डॉ. भूदेव सिंह आदि उपस्थित थे।

151
14721 views