logo

संत गया प्रसाद जी महाराज के प्राकट्य उत्सव पर मलूक पीठ आश्रम में भव्य कार्यक्रम

मथुरा (उत्तर प्रदेश)। गोवर्धन के प्रमुख संत पंडित गया प्रसाद महाराज के प्राकट्य उत्सव के उपलक्ष्य में मलूक पीठ आश्रम पर महंत निर्मल दास महाराज के सानिध्य में रासलीला और जन्म उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वृंदावन की रासलीला मंडली द्वारा मनमोहक रासलीला कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कृष्ण जन्मोत्सव की बधाइयां दी गईं और दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया। 

लगातार 17 वर्षों तक लक्ष्मी नारायण मंदिर में पंडित गया प्रसाद महाराज सेवा एवं सत्संग का आस्वादन करने वाले निर्मल दास महाराज ने बताया कि ब्रज के प्रमुख संत पंडित गया प्रसाद महाराज के प्रकट उत्सव के उपलक्ष्य में बाबा महाराज की ही प्रेरणा से विगत 17 वर्षों से ये कार्यक्रम अनवरत जारी है। 

गौरतलब है कि कार्तिक शुक्ल षष्ठी को उनके प्राकट्य उत्सव के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें रास बिहारी सेवा, सोमदत्त ठाकुर, संत ब्राह्मणों के प्रवचन और साधु ब्राह्मण सेवा सम्मिलित हैं। जन्मोत्सव के महा आयोजन में ब्रज क्षेत्र के अलावा पिलखुआ, हापुड़, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान आदि स्थानों से भी भक्त सम्मिलित हुए।

144
14750 views