logo

सारण जिले के मुबारकपुर गांव के छठ घाट पर फायरिंग, पांच घायल

सारण (बिहार)। प्रदेश के सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव के छठ घाट पर हुई  गोलीबारी की घटना में पांच व्यक्ति जख्मी हो गए। छठ के तीसरे दिन शुक्रवार की शाम मुबारकपुर गांव के छठ घाट पर श्रद्धालु अस्त हो रहे सूर्य को अर्घ्य दे रहे थे। इसी दौरान की गई गोलीबारी की घटना में पांच लोग जख्मी हो गए। एक महिला समेत तीन घायलों को बेहतर उपचार के लिए छपरा रेफर करने की जानकारी मिली है।  फायरिंग के आरोपी की शिनाख्‍त 20 दिन पूर्व जेल से छूटकर आए नौटंकी सिंह के रूप में हुई है।

जेल से छूटे अपराधी ने चलाई गोलियां 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि जेल से छूटे एक अपराधी ने छठ घाट पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इसमें पांच लोग जख्मी हो गए। घायलों में ऋतिक सिंह, गिरिजा देवी और सोनू सिंह को बेहतर इलाज के लिए छपरा रेफर कर दिया गया है। खबर मिली है कि इनमें से दो घायलों को गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। वहीं, गोलू सिंह और सुधीर सिंह का इलाज एकमा में चल रहा है। घटना के बाद छठ घाट पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। लोग इधर-उधर भागने लगे।


144
14690 views