logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भाजपा के वरिष्ठ नेता ग्राम पंचायत गौरा के सरपंच लक्ष्मण पाठक का देहावसान

पन्ना (मध्य प्रदेश)। जिले के अमानगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम गौरा महेवा  निवासी  वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मण प्रसाद पाठक का आज शाम को कटनी से भोपाल जाते समय दुखद निधन हो गया है। श्री पाठक लगभग 60 वर्ष के थे। ज्ञातव्य है कि श्री पाठक ग्राम पंचायत गोरा मैं लगातार दूसरी बार सरपंच थे।  श्री पाठक वरुण मंगू पाठक तथा  तरुण चंदन पाठक के पिताजी थे।

 वरिष्ठ भाजपा नेता श्री पाठक के निधन पर पन्ना जिले की भाजपा नेत्री पूर्व कैबिनेट मंत्री सुश्री कुसुम सिंह मेहदेले , भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष द्वय जय प्रकाश चतुर्वेदी , शतानंद गौतम,  भाजपा जिला अध्यक्ष राम बिहारी चौरसिया, भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष तिवारी, गुनौर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राजेश वर्मा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय नगाइच सहित अन्य भाजपा नेताओं एवं  जिले के गणमान्य नागरिकों पत्रकारों, समाजसेवियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए परिवार को इस  दुख सहन करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

  ज्ञातव्य है कि श्री पाठक भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न पदों में रहने के दौरान ग्राम पंचायत गौरा से लगातार 2 बार सरपंच रहे हैं। श्री पाठक सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे। गांव स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक की राजनीति में अपनी एक मजबूत पकड़ बना कर रखते थे । श्री पाठक काफी सहज सरल एवं मृदुभाषी व्यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

286
20955 views

Comment