logo

महखड़ मुखिया ने सैकड़ों छठ व्रतियों के बीच पीतल का सूप किया वितरित

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा, बिहार)।  लोक आस्था का महापर्व छठ नहाय-खाय व कद्दू-भात के साथ शुरू हो गया। इसके साथ हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड अंतर्गत महखड़पंचायत की मुखिया शगुफ्ता प्रवीण ने सैकड़ों छठ व्रतियों के बीच पीतल का सूप वितरण किया। 
इस मौके पर हुसैनचक गांव स्थित आवास पर आयोजित सूप वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुखिया शगुफ्ता प्रवीण ने कहा कि मैं जब से मुखिया बनीं हूं। यह सूप वितरण करती चली आ रही है और आगे भी यह वितरण कार्य जारी रहेगा। 

उन्होंने बताया कि बढ़ती मंहगाई एवं हर वर्ष बांस के सूप से बहुतों छठ व्रतियों को परेशानी होती थी।वही छठ घाटो पर एक समानता का अभाव दिखता था इसको पाटने के लिए हमने एक छोटा सा प्रयास शुरू किया। आज चौथे वर्ष पीतल का सूप वितरण किया गया है।सभी लोग खास करके गरीब महिलाएं छठ व्रत पीतल का सूप नहीं खरीद पाती थी। यह छोटा प्रयास उसके लिए उत्साह का काम करेगा।

उन्होंने बताया कि इस बार कोरोना काल चल रहा है। इसलिए घाटों पर सोशल डिस्टेंस एवं मास्क की जरूरत है। इसलिए सूप के साथ साथ मॉस्क भी दिया गया है। और सभी को मास्क पहनकर घाटों पर जाने का सलाह दी गई है। 

मुखिया पति मो. फिरोज आलम ने बताया कि मुखिया शगुफ्ता हर समय गंगा जमुनी तहज़ीब की बात करते रहती हैं। यह सूप वितरण भी उन्ही की इच्छा के अनुसार चल रहा है जो आगे भी जारी रहेगा। 

मौके पर उपमुखिया अशोक मेहता, वार्ड सदस्य मो. जहूर आलम, मो. अनवर आलम, मो. अंजार आलम, राजद नेताचंदन यादव, मुकेश मेहता, राजेश यादव, रमेश सादा, मनीष यादव, मो समसुल होदा, रामचन्द्र ठाकुर, सदानंद मेहता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

144
14697 views