logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जूही हमीरपुर रोड व्यापार मंडल का हुआ शपथ ग्रहण समारोह

जूही हमीरपुर रोड व्यापार मंडल का हुआ शपथ ग्रहण समारोह
कानपुर। जूही हमीरपुर रोड व्यापार मंडल के गठित नई कमेटी का 19 मई 2024 दिन रविवार को शपथ ग्रहण समारोह बाबा नामदेव हाल सब्जी मंडी जूही बारादेवी में पूर्ण हुआ।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में राकेश तिवारी , करुणेश महाराज, प्रमोद कुमार द्विवेदी व ज्योति बाबा मुख्य रूप से रहे। व्यापार मंडल के चेयरमैन ऋषभ मिश्रा , अध्यक्ष मनबोधन सिंह , महामंत्री गगनदीप सिंह ने मुख्य अतिथि का व विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया। व्यापार मंडल ने समाज, शिक्षा, चिकित्सा, न्याय विभाग, गंगा टास्क फोर्स आर्मी, महिला सशक्तिकरण आदि 19 विभूतियो को सम्मानित किया। व्यापार मंडल ने कानपुर शहर में पहली बार अपने व्यापारी सदस्यों को ₹225000 का बीमा दिया व अपने सभी व्यापारिक सदस्यों को आई कार्ड, प्रमाण पत्र एवं बीमा दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जूही सेक्टर अध्यक्ष कुलजीत सिंह, मधुलोक सेक्टर अध्यक्ष राहुल जैन, जूही टायर मंडी सेक्टर अध्यक्ष मोहम्मद अंसार, साकेत नगर सेक्टर अध्यक्ष मनजीत सिंह ठुकराल, बारादेवी सेक्टर अध्यक्ष संतोष शर्मा,उपमंत्री मारुत पांडे सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

164
1107 views

Comment