logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का शिक्षा वर्ग का मालवा प्रांत का हुवा शुभारंभ

*संघ का शिक्षा वर्ग तपस्या स्थली है,यहाँ तपकर निकलने वाला कार्यकर्ता समाज में जाकर एकात्मता का भाव जागृत करता है- डॉ.प्रकाश शास्त्री*

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मालवा प्रांत का संघ शिक्षा वर्ग (तरुण व्यवसायी) का शुभारंभ रविवार को आगर में मालवा प्रांत के माननीय प्रांत संघचालक डा.प्रकाश जी शास्त्री एवं वर्ग के सर्वाधिकारी डा.अजय जैन एवं वरिष्ठ सर्जन खरगोन द्वारा भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

इस अवसर पर शिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए डॉ.प्रकाश जी शास्त्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि तरुण व्यवसायी स्वयंसेवक, सं स्थान पर मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार होता है तथा समाज जीवन के विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण प्राप्त कर समाज परिवर्तन में अपनी भूमिका प्रमाणिकता से निभाता है।

संघ शिक्षा वर्ग (तरुण व्यवसयी) 19 मई से 3 जून 2024 तक चलेगा। 15 दिवसीय शिक्षा वर्ग में मालवा क्षेत्र (उज्जैन/इंदौर संभाग) के 28 जिलों से कुल 371 प्रशिक्षार्थी सहभागी हुए। जिन्हें 41 शिक्षक प्रशिक्षण देंगे।

सभी प्रशिक्षार्थी अपने स्वयं के व्यय से वर्ग में पहुँचे है और निर्धारित शुल्क जमा कर वर्ग में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

आगर मालवा जिले के अधिकतम ग्रामों से प्रशिक्षार्थियों के भोजन हेतु समिधा( रोटी) संग्रह की जावेगी।
#vskmalwa
#संघ_शिक्षा_वर्ग

138
17617 views

Comment