logo

ग्राम नूराबाद में भागवत कथा आज से, पंडित ओमकार कृष्ण शास्त्री का किया सम्मान

पोरसा (मुरैना, मप्र)। ग्राम नूराबाद में सिहोरा मित्र मंडल व समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा नूराबाद से प्रारंभ होकर  सिहोरा गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए मौनी बाबा की बगिया में पहुंची। इससे पूर्व कथाव्यास पं. ओमकार कृष्ण शास्त्री का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।

 यात्रा का विभिन्न जगहों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। कथा के प्रथम दिवस पं. ओमकार कृष्ण शास्त्री ने भागवत कथा का जीवन में महत्व बताया। व्यासपीठ की आरती ग्रामीणों ने की।

145
14685 views