logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जयपुर में लगेगा बागेश्वरधाम सरकार का दिव्य दरबार - पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री हनुमान भक्तों को सुनाएंगे हनुमंत कथा

हनुमान ग्राम सेवा समिति के तत्वावधान में गुलाबी नगर में बागेश्वर धाम सरकार का तीन दिवसीय कार्यक्रम 30 मई से 1 जून तक आयोजित किया जाएगा। सनातन हिन्दु सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र खंडेलवाल ने बताया कि रघुनाथ धाम जयपुर के पीठाधीश्वर स्वामी सौरभ राघवेन्द्राचार्य महाराज के पावन सान्निध्य में जेडीए स्कीम, लालचंदपुरा निवारू रोड पर आयोजित होेने वाले इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, बागेश्वरधाम सरकार हनुमान भक्तों को तीन दिवसीय हनुमत कथा सुनाएंगे। इससे पहले 29 मई को सुबह 8 बजे भव्य कलशयात्रा निकाली जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान ही एक दिवसीय दिव्य दरबार भी लगेगा जिसमें श्रद्धालुओं की हर तरह की समस्या का निराकरण बागेश्वरधाम सरकार द्वारा पर्ची के माध्यम से किया जाएगा। खंडेलवाल ने बताया कि त्रि-दिवसीय कार्यक्रम के दौरान ही 108 कुंडीय श्री राम महायज्ञ का आयोजन भी होगा।

165
8026 views

Comment