logo

गरीब आदिवासी बच्चों को वस्त्र, किताबें, बिस्किट और चाकलेट वितरित

गिरिडीह (झारखण्ड)। अंग्रेजी ऑनर्स की छात्रा सुजाता भारती की एक छोटी पहल पर ठंड के मौसम में शीतलपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में संकल्प संस्था की मदद से बिरहोर जनजाति के बच्चों के  बीच वस्त्र, किताबें, बिस्किट, सैनेटरी पैड्स और चाकलेट आदि का वितरण किया गया। 

संस्था के कोऑर्डिनेटर सोमनाथ सहित विपुल वर्मा, आकाश वर्मा, पल्लवी भारती, शशिकांत  वर्मा ,अनुराधा, उत्पल, नंदलाल तथा विवेक ने मिलकर इस मुहिम को सफल बनाया। आकाश ने उनके लिए चॉकलेट की व्यवस्था की, तो वहीं स्वाति ने सैनेटरी पैड्स मुहैया करवाई। सोमनाथ एवं शशि कांत वर्मा द्वारा बच्चों के लिए बुक्स का वितरण किया गया। बच्चे बहुत खुश हुए। 

सुजाता का मजाकिया अंदाज में बच्चों से रूबरू होना, बच्चों के होठों पर हंसी बाहर खींचकर ले आयी। कुछ बच्चों के पिता के लिए भी फुलपैंट का वितरण किया गया। बच्चों की माताएं मददगारों को आशीर्वाद, दुआएं देती और इस नेक कार्य के लिए सराहती रहीं।

सुजाता जी आत्मसंतुष्टि से कहती हैं :- "बिना किसी स्वार्थ के एक छोटी सी मुस्कान उस बच्चे के चेहरे पर ला कर तो देखो, दिल में आत्म संतुष्टि की छटा बिखर जाएगी। उन छोटे हाथों में चॉकलेट थमा कर देखो, उनकी दीवाली मन जाएगी। बदन पर संगबिरंगी फ्रॉक सजाकर देखो, उनके कदम आंगन में दौड़ जाएंगे। "

144
14671 views