logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सबकी रक्षा करेंगे। विश्वास रखे। सच के रास्ते पर चलें।

*श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ के लिए महान धरा गुजरात से देवभूमि उत्तराखंड पधारे लगभग 200 की संख्या में अपने सभी परिजनों के बीच मुझे भगवान श्री कृष्ण के नाम की महिमा पर दो शब्द रखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। तत्पश्चात व्यास मंच पर विराजमान आदरणीय महाराज जी ने हमारे द्वारा देश भर में चल रहे विराट कार्यक्रमों की सराहना करते हुए शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।*
🌻🌻🌻🌻🌻🌻
पापा कभी मेरा नुकसान नहीं होने देंगे-
हवाई जहाज उड़ान भरने पर था, सभी यात्री अपनी-अपनी सीट पर बैठे थे। सामने की सीट पर एक 6 साल की बच्ची बैठी थी, उसके बगल में एक युवक भी बैठा था। हवाई जहाज ने धीरे धीरे हवाई पट्टी पर दौड़ना शुरू किया और कुछ ही देर में वह आसमान से बातें करने लगा। हवाई जहाज जैसे ही ऊपर की ओर उड़ा, सभी आनंद विभोर हो गये। तभी अचानक हवाई जहाज में हलचल हुई, हवाई जहाज हवा में डगमगाने लगा। सभी यात्री भगवान को याद करने लगे, चिल्लाने लगे। वह युवक भी सहम गया और चिल्लाने लगा, लेकिन देखता क्या है कि उसके बगल में बैठी नन्ही सी बच्ची एक दम शांत बैठी है। उसके चेहरे पर डर नहीं है। थोड़ी देर हवाई जहाज डगमगाने के बाद सामान्य रफ्तार में आ गया। वह युवक बड़ा अचंभित था कि इतना सब कुछ होने पर भी वह बच्ची डरी नहीं, उसे लगा कि शायद उसे खतरे का भान ही न हो, इसलिए उसनेे पूछा - "बेटा आपको पता है क्या हो रहा था" बच्ची ने कहा- "हाँ मुझे पता है हवाई जहाज खतरे में था" युवक फिर आश्चर्यचकित हुआ, उसने फिर पूछा- "पता होने के बाद भी आपको डर नहीं लगा" बच्ची ने बहुत सुंदर जवाब दिया कहा - *"हवाई जहाज के पायलेट मेरे पापा हैं, उन्हें पता है कि मैं हवाई जहाज में हूँ और वो कभी मेरा नुकसान नहीं होंगे देंगे"।‌* युवक बस एक टक उसकी ओर देख रहा था, सोच रहा था कि इतनी छोटी सी बच्ची कितनी बड़ी बात कह गयी। यह विश्वास हम बड़ों में क्यों कम हो जाता है, जब हमें पता है कि इस संसार को चलाने वाले ईश्वर है। वह हमारे माता-पिता हैं, वे कभी हमारा बुरा नहीं करेंगे। विश्वास रखिए सब कुछ ठीक होगा, फिर नयी सुबह होगी। सब कुछ मंगल होगा। भगवान सबकी रक्षा करेंगे। विश्वास रखें, सब ठीक होगा।
🌻🌻🌻🌻🌻🌻
✍🏻 *आपका विनय योगी*

118
3131 views

Comment