logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मातृदिवस” (माँ के प्रति प्रेम का अनूठा दिन)



मदर्स डे मई के दूसरे रविवार को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। यह माताओं के अनगिनत बलिदानों और अटूट समर्थन के लिए आभार, प्रेम और प्रशंसा व्यक्त करने का दिन है। चाहे उपहार के माध्यम से, दयालुता के कार्यों के माध्यम से, या बस एक साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताने के माध्यम से, मातृ दिवस मातृ संबंधों को संजोने की याद दिलाता है।
इस साल यह दिन 12 मई को मनाया जा रहा है. अमेरिका स्थित कार्यकर्ता एना जार्विस को अपनी माँ से खास लगाव था। जार्विस अपनी माँ के साथ ही रहती थी और उन्होने कभी शादी भी नहीं की थी। माँ के गुजर जाने के बाद एना ने माँ से प्यार जताने के लिए मदर्स डे की शुरूआत की। तब से हर साल मई माह के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है।
साथ ही वर्ष 1908 में अमेरिका स्थित कार्यकर्ता एना जार्विस ने अपनी मां के सम्मान में एक स्मारक सेवा आयोजित की। इसमें भारी भीड़ शामिल हुई और बाद में इसे एक मां की कठिनाइयों को स्वीकार करने के दिन के रूप में मनाया जाने लगा। आज मातृदिवस के दिन ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन के दक्षिणी दिल्ली ज़िला इकाई के अध्यक्ष श्री के. एस. मिश्रा ने सभी से माँ के प्रति लगाव और माता पिता की जीवन भर सेवा करने का आह्वान किया है.

126
20080 views

Comment