logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*करहल में ऐतिहासिक निकली भगवान परशुराम जी की जयन्ती शोभायात्रा, जगह जगह हुआ स्वागत सत्कार*

करहल। करहल में बड़े ही शानदार तरह से भगवान परशुराम जी की जयंती बड़े ही शानदार तरह से मनाई गई। इस दौरान समाज के लोगो ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग करके कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान करहल में हवन पूजन के साथ, भब्य शोभायात्रा के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
करहल में भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर करहल के मु बाग वृंदावन स्थिति राधा कृष्ण मंदिर के प्रांगण में हवन पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के लोगो ने हवन में आहुति देकर भगवान परशुरामजी के चित्र के सम्मुख उनके आदर्शों और सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी ने विधिबत रूप से भगवान परशुराम जी के स्वरूप में सजे स्वरूप की आरती करके विधिबत रूप से शुरुआत की। इस दौरान कार्यक्रम के आयोजकों ने फूल मालाओं से लादकर जमकर स्वागत सत्कार किया है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी ने बताया है कि भगवान परशुराम हम सबके आदर्श थे। उनके बताए हुए मार्गो पर चलकर समाज के उत्थान के लिए कार्य करेंगे।
इस दौरान शोभायात्रा यात्रा करहल के मु बाग वृंदावन मंदिर से शुरु होकर नगर पंचायत तिराहा, सुभाष गेट, सब्जी मंडी, किशनी चौराहे होती हुई पुराना थानारोड, आजाद हिंद इंटर कॉलेज, गढ़िया चौराहा होती हुई वापस मु बाग वृंदावन मन्दिर पर पहुची। जहाँ शोभायात्रा का विधिबत रूप से समापन किया गया।
शोभायात्रा के समापन के अवसर पर पहुचे भाजपा नेता किशन दुबे ने बताया हैं कि भगवान परशुराम हम सबके आराध्य है। और सभी को उनके आदर्शों पर चलकर समाज की सच्ची सेवा करनी चाहिए। इस मौके पर उन्होंने युवाओं का उत्शाह वर्धन करते हुए एक नया जोश भरा।
इस दौरान विशाल भंडारे का शानदार आयोजन किया गया। जिसके हजारों की संख्या में समाज के लोगो ने भाग लेकर भंडारे का प्रशाद को चखा है।
शोभायात्रा के दौरान जगह जगह भब्य स्वागत सत्कार किया गया। शोभायात्रा में एक दर्जन से अधिक झाकिया व बैंड शामिल रहे। इस दौरान सुरक्षा व्यबस्था के पुख्ता इंतजाम दिखाई दिये। क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ सुरक्षा में दिखाई दिये।
इस मौके पर , नरेश चंद्र भटेले, राजेंद्र तिवारी, पूर्व एडिओ पंचायत राजेश दुबे, रमाकांत दुबे, अर्पित मिश्रा, आशीष पांडे, रमाकांत दुबे, सत्य प्रकाश दुवे ,रजनी तिवारी,विवेक पाण्डेय वकील ,देवेश अवस्थी, पंकज चतुर्वेदी, दिव्यांशु पांडे, संदीप त्रिपाठी, नीतीश मिश्रा, , जीतू पांडे, , राधा मोहन दुबे, सत्यभान दुबे, विमलेश त्रिवेदी, योगेश मिश्रा, यदुवि नारायण दुबे, हरिओम दुबे, एन डी तिवारी, प्रमोद तिवारी, संतोष तिवारी, रामनरेश त्रिपाठी, विशाल तिवारी, पंडित अवधेश मिश्रा, दिनेश दुबे, हिरदेश दुबे, सुनील दुबे, अवधेश मिश्रा, बलराम मिश्रा, अवधेश दुबे, भुवनेश पांडे, पुष्पेंद्र पांडे, बलराम दुबे, कन्हैया दुबे, विमल चतुर्वेदी, राजकिशोर तिवारी, राम रतन मिश्रा, हर्षित दुबे, हर्ष पांडे,सूरज पांडे,विवेक पाण्डेय अवनीश दुबे, लाल जी तिवारी, नितिन तिवारी, रामचंद्र मिश्र समेत आदि तमाम सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

110
9712 views

Comment