logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अब कॉमन सर्विस सेंटरों पर उपलब्ध होंगी ई डिस्ट्रिक्ट सेवाएं

प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश)। राज्य सरकार की सभी डिस्ट्रिक्ट सेवाएं अब सरकारी शुल्क पर नजदीकी सीएससी सेंटर पर उपलब्ध होगी।

 आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से प्रतापगढ़ में बतौर डिस्ट्रिक्ट सर्विस प्रोवाइडर के रूप में नियुक्त किया जा चुका है। जबकि इस कार्य को राज्य सरकार द्वारा अन्य सेवा प्रदाता संस्था के माध्यम से कराया जा रहा था। स्थानीय जनता को राज्य सरकार की ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल से संबंधित 7 विभागों की 22 सेवाएं और इंटीग्रेटेड 29 विभागों की 233 सेवाएं मिलेंगी। इसमें मुख्य रूप से आय प्रमाण पत्र, मूल निवास, जाति प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, सभी प्रकार के पेंशन आवेदन आदि जैसी सेवाओं के लिए निर्धारित सरकारी शुल्क पर आवेदन किया जा सकेगा।

 उन्होंने बताया कि जिले में राज्य सरकार की ओर से प्रदत्त आय जाति निवास आदि जनसेवा केंद्र चलाने के लिए इच्छुक व्यक्ति के पास निर्धारित ग्राम पंचायत की वैध सीएससी आईडी होना आवश्यक है, जिनके पास सीएससी आईडी नहीं है उन्हें सर्वप्रथम सीएससी आईडी पंजीकरण हेतु https://register.csc.gov.in  वेबसाइट पर जाकर अपने को पंजीकृत कर सीएससी आईडी प्राप्त करनी होगी। उसके पश्चात ही वह अपने ग्राम पंचायत में राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त (आय , जाति, निवास आदि) जन सेवा केंद्र का पंजीकरण कर सकेंगे। 

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त ई-डिस्ट्रिक्ट सेवा आय, जाति, निवास आदि जन सेवा केंद्र पंजीकरण नि:शुल्क है।

312
29970 views

Comment