logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

टीकमगढ़: अग्निहोत्र यज्ञ का आयोजन, ‌वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ अभिषेक और पूजन

शहर के महेंद्र सागर तालाब स्थित भगवान परशुराम प्रतिमा स्थल पर सुबह से अग्निहोत्र यज्ञ का आयोजन किया गया। सुबह से ब्राह्मण समाज के लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। और सूर्योदय होते ही अग्निहोत्र यज्ञ में आहुतियां डाली गई। इसके बाद महामृत्युंजय यज्ञ के साथ भगवान परशुराम की प्रतिमा का अभिषेक और पूजन किया गया। परशुराम जन्म महोत्सव समिति के सदस्य संतोष पटेरिया ने बताया कि शहर के नजरबाग मंदिर से शोभा यात्रा शुरू होकर मुख्य बाजार का भ्रमण करते हुए महेंद्र सागर तालाब स्थित प्रतिमा स्थल पर पहुंचेगी। जहां भगवान परशुराम की महा आरती उतारी जाएगी। इसके बाद कन्या भोज और भंडारे का आयोजन शुरू होगा।

164
5431 views

Comment