logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों व निर्दलीय उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित*



*मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों व निर्दलीय उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित*

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा ने लोकसभा चुनाव के लिए आज मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों व निर्दलीय उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किया।

इसको लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए 28 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। स्क्रूटनी के बाद 3 उम्मीदवार का नामांकन रद्द किया गया। वहीं 9 मई को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लेने की अंतिम तिथि थी। परंतु आज किसी उम्मीदवार ने अपना नाम वापस नहीं लिया है। सभी 25 उम्मीदवारों के बीच सामान्य प्रेक्षक श्री अनूप खिंची की उपस्थिति में चुनाव चिह्न आवंटित किया गया। जिसमें मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को उनके रिजर्व सिंबल दिए गए।

जिसमें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की उम्मीदवार श्रीमती अनुपमा सिंह को हाथ, भारतीय जनता पार्टी के श्री ढुल्लू महतो को कमल, बहुजन समाज पार्टी के श्री मोहन सिंह को हाथी का सिंबल दिया गया।

वहीं श्री अकबर अली को केटली, डॉ परवेज नैय्यर को एयर कंडीशनर, श्री कृष्ण चन्द्र राज सिंह को बक्सा, श्री दीपक कुमार दास को ब्लैक बोर्ड, श्री राजीव तिवारी को बैटरी टॉर्च, श्री रिजाउल हक को सेब, श्री संजय कुमार गिरी को आलमारी, श्रीमती अनिन्दिता दास को माइक, श्री एकलाक अंसारी को हेलमेट, श्री उमेश पासवान को नारियल फार्म, श्री कामेश्वर प्रसाद वर्मा को टाइप मशीन, मो जहीरूद्दीन खान को पानी की टंकी, श्री जगदीश रवानी को कैंची, श्री जनक शाह गोंड को बेबी वॉल्कर, श्री तुलसी महतो को गुब्बारा, श्री त्रिदेव कुमार महतो को ऑटो रिक्शा, श्री निताई दत्ता को गैस सिलेंडर, श्री प्रेम प्रकाश पासवान को बल्ला, मोहम्मद तफाजुल हुसैन को चुड़ियां, मोहम्मद फैसल खान को कलम की नीब 7 किरणों के साथ, श्रीमती लक्ष्मी देवी को फलों से युक्त टोकरी तथा सुनैना किन्नर को ब्रेड का सिंबल दिया गया।

159
12499 views

Comment