logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सचिव धनीराम आर्मो ने किया था फर्जी तरीके से अदेय प्रमाण पत्र जारी, मामला ग्राम पंचायत पड़रिया कला का

बिना रिकवरी भरे बन गई पंच

शहपुरा - डिंडोरी जिला के शहपुरा क्षेत्र में एक अनोखा मामला सामने आया है त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लड़ने के लिए अदेय प्रमाण पत्र नो ड्यूज बनवाना जरूरी रहता है अब यहां मामला निकाल कर आया है कि डिंडोरी जिला के शहपुरा जनपद क्षेत्र ग्राम पंचायत पड़रिया कला में पदस्थ रहे सचिव धनीराम आर्मों के द्वारा फर्जी तरीके से अदेय प्रमाण पत्र जारी करने की आरोप लग रहे हैं जहां पूर्व सरपंच श्याम बाई के नाम पर शौचालय निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार की आरोप में रिकवरी रही और वह आज भी रिकवरी जमा नहीं किया इसके उपरांत भी सचिन धनीराम आर्मी के द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 में ग्राम पंचायत पड़रिया कला पंच पद के लिए पूर्व सरपंच श्यामबाई ग्राम पंचायत पड़रिया कला को फर्जी तरीके से नियम विरुध अदेय प्रमाण पत्र जारी कर दिया और वह पंच भी बन गई और वह आज भी पंच के पद पर पदस्थ है अब यहां सवाल यह उठता है कि सचिव धनीराम आर्मों के द्वारा श्याम बाई आर्मो को ब्लॉक में बिना रिकवरी जमा करवाए कैसे अदेय पत्र जारी कर दिया, जब इस बात को लेकर ग्रामीणों को पता चला तो ग्रामीणों ने मीडिया से चर्चा की और मीडिया को जानकारी दी और मीडिया से जानकारी देते हुए बताया कि ऐसे फर्जी करने वाले व्यक्ति की उच्च स्तरीय जांच कर जल्द से जल्द कार्रवाई की जानी चाहिए जिससे कि आगे इस तरह की फर्जी तरीके से कोई भी कार्य ना हो सके।

121
17884 views

Comment