logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महाराजगंज जिले में 13 लोग और मिले कोरोना संक्रमित

महाराजगंज (उत्तर प्रदेश)। जिले में सोमवार को कुल 13 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। वही पहले से संक्रमित 25 लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली है । अब तक जिले में 5547 केस सामने आ चुके हैं। जिनमें से 5351 लोग स्वस्थ हो चुके हैं । 107 केस सक्रिय हैं, अब तक 89 लोगों की मौत हो चुकी है। 

उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आइए अंसारी ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की बेहतर ढंग से देखभाल की जा रही है। सैंपलिंग बढ़ाने व आमजन को जागरूक करने की दिशा में भी विशेष कदम उठाया जा रहा है। रैपिड रिस्पांस टीम व अन्य जिम्मेदारों को भी इस दिशा में सार्थक कदम उठाने की दिशा में आवश्यक निर्देश दिया गया है।

298
17507 views

Comment