logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मतदान प्रतिशत बढाने मेदान में उतरे कलेक्टर, रैली निकालकर सभी को दिलाई शपथ हाथो में नारे लिखी तख्तियां लेकर शामिल हुई आंगनवाडी कार्यकर्ता व रंगोली बनाकर दिया मतदान का संदेश


आगर-मालवा, 05 मई/(प्रदीप चौबे)--रविवार की शाम को 5 बजे से चुनावी शोरगूल थमते ही प्रशासन ने मतदान प्रतिशत बढाने के लिए गतिविधिया तेज कर दी। खुद कलेक्टर भी मैदान में उतरे और सड़क पर पैदल रैली में शामिल होकर आमजन से मतदान करने की अपील की। लोकसभा निर्वाचन में मतदान प्रतिशत बढाने के लिए रविवार की शाम को जिला प्रशासन के द्वारा सुसनेर रेस्ट हाऊस से लेकर पुराना बस स्टेंड तक मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें कलेक्टर राघवेन्द्रसिंह, जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, एडिशनल एसपी निशा रेड्डी ने भी नागरिको को मतदान के प्रति जागरूक किया। इस रैली में आंगनवाडी कार्यकर्ता, जन अभियान परिषद व नगर परिषद व जनपद के कर्मचारी हाथां में मतदाता जागरूका स्लोगन वाली तख्तियां लिये शामिल रहे। रैली की शुरूआत रेस्ट हाऊस से की गई, जो नगर के प्रमुख डाक बंगला रोड, सांई तिराहा, पांच पुलिया, पुराना बस स्टेंड पर पहुंची, जहां नैतिक मतदान की शपथ कलेक्टर के द्वारा सभी को दिलाई गई। रैली में ढ़ोल की थाप व गीतो के माध्यम से भी नगरवासियों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर एसडीओपी देवनारायण यादव, जनपद सीईओ राजेश शाक्य, टीआई गगन बादल, नप सीएमओ ओपी नागर, जन अभियान के ब्लॉक समन्वयक सत्यनारायण सोनी, महिला बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी शिवकन्या डोडवा भी मौजूद रही ।

136
7276 views

Comment