logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लुधियाना के सोनू भारद्वाज बने पंजाब भाजपा बूथ मैनेजमेंट सैल के प्रदेश सह संयोजक

लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पंजाब भाजपा ने कमर कसी
जैसे जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे है वैसे वैसे पंजाब भाजपा प्रदेश मे कमर कसनी शुरू कर दी है। पंजाब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने बूथ स्तर तक भाजपा की चुनावी नीतियों को पहुँचाने के लिए बूथ मैनेजमेंट सैल का गठन किया था। इसी के अंतर्गत आज पंजाब भाजपा सभी सैलो के प्रभारी रंजन कामरा ने सुनील जाखड़ की सहमती से लुधियाना के सोनू भारद्वाज को पंजाब भाजपा बूथ मैनेजमेंट सैल का प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किया। इस नियुक्ति पर सोनू भारद्वाज ने राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, प्रदेश महामन्त्री परमिंदर बराड़, प्रदेश आल सैल प्रभारी रंजन कामरा, बूथ मैनेजमेंट सैल के प्रदेश कन्वीनर और लुधियाना भाजपा अध्यक्ष रजनीश धीमान का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलवाया कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है वो उसे तनदेही से निभाएंगे।

180
20943 views

Comment