logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के शराब प्रेमियों को बड़ा झटका, 2 दिनों तक बंद रहेंगी सभी शराब दुकानें, रायपुर-बिलासपुर समेत इन क्षेत्रों में ड्राई-डे घोषित

रायपुर | Chhattisgarh News: आगामी लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने छत्तीसगढ़ में 2 दिनों तक शराब की दुकानें बंद रहेंगी। लोकसभा चुनाव को देखते हुए शासन ने 5 से 7 मई तक ड्राई डे घोषित किया है। प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में 7 सीटों के लिए 7 मई को मतदान होना है। इसे देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
शासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि वोटिंग से 48 घंटे पहले यानी 5 मई को शाम 5 बजे से 7 मई तक शराब दुकानों को बंद रहेगी। यह आदेश रायपुर सहित दुर्ग, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़, सरगुजा लोकसभा क्षेत्रों के लिए लागू रहेगा।
48 घंटे बंद रहेंगी दुकानें
गौरतलब हैं कि 7 लोकसभा सीटों में क्षेत्र के 3 किलोमीटर दायरे में आने वाले जिले में भी देशी -विदेशी मदिरा दुकानों को बंद रखा जाएगा। इस दौरान शराब का परिवहन भी बैन लगाया गया है। परिवहन करते पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।

157
701 views

Comment