logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शुभजीवन: जन्मदिन में बालिका अनिका तिवारी ने समिति डीएसएस के साथ किया पौधारोपण पौधे एक ओर जहां हवा,लकड़ी, छाया देते करते है वही दूसरी ओर जीवन को आनंदित बनाते हैं

शहपुरा: धारा सरस्वती शैक्षणिक एवम् समाज उत्थान समिति (डीएसएस) पर्यावरण संरक्षण के दिशा में लगातार पौधारोपण और पौधों का संरक्षण कर रही है।

आज शनिवार को आठवीं क्लास की अनिका तिवारी अपने जन्मदिन में मां शारदा टेकरी शहपुरा में फलदार वृक्ष कटहल के दो पौधों का रोपण किया।

आपको बता दे समिति विगत 101 रविवार से प्रत्येक सप्ताह पौधारोपण करते हैं साथ ही शुभ जीवन मिशन के तहत जीवन के शुभदिनों जैसे की जन्मदिन, सालगिरह सहित रामनवमी, कृष्ण जन्माष्टमी सहित अनेक पवित्र दिनों में पौधारोपण करती है।

पौधारोपण करते समय बालिका के पिता और पटवारी अमित तिवारी,समिति डीएसएस के सदस्य सोहन साहू सहित अनेक बच्चे उपस्थित रहें।

दिनाँक:-04/05/2024

180
12558 views

Comment