logo

हियुवा भारत (युवा मोर्चा) के अध्यक्ष अनुभव शुक्ल के जन्मदिन पर मिठाई व फल वितरित

वाराणसी (उत्तर प्रदेश)हिंदू युवा वाहिनी भारत (युवा मोर्चा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुभव शुक्ल के जन्मदिन पर वाराणसी के सभी कार्यकर्ताओं की तरफ से उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं तथा ईश्वर से उनके दीर्घायु होने की प्रार्थना की गई। 

संगठन के जिला अध्यक्ष आशीष कुमार  मिश्र (सोनू)  के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं ने बाबा मार्कंडेय महादेव का दर्शन पूजन करते हुए श्री शुक्ल के दीर्घायु होने की प्रार्थना की। उन्होंने श्री चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर केक काटा तथा आपस में मिठाई वितरित की। तदुपरांत संगठन के पदाधिकारियों ने रक्तदान किया। साथ ही वाराणसी क्षेत्र की वृद्धाश्रम ,विधवा आश्रम में संगठन के कार्यकर्ताओं को लेकर मिष्ठान, फल, वस्त्र , सैनिटाइजर इत्यादि वितरित किया। 

संगठन के जिला उपाध्यक्ष  प्रीतेष कुमार त्रिपाठी ने बधाई देते हुए कहा कि हमारे संगठन के अध्यक्ष जी के द्वारा किए गए संकल्प सदैव पूर्ण होते रहे उनका मार्ग निर्विघ्न रहे और हमारे संगठन पर बाबा विश्वनाथ की असीम अनुकंपा बनी रहे। इस मौके पर वाराणसी जिला के जिला अध्यक्ष  आशीष कुमार मिश्रा (सोनू) ,  जिला प्रभारी  विजय प्रकाश पाठक,जिला संयोजक उपेंद्र कुमार मिश्रा(पिंटू गुरू), वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष दुबे(गुड्डू ),गिरीश पाण्डेय,  हिमांशु पांडेय, देवेश पाण्डेय ,धनेश विश्वकर्मा, नीरज गुप्ता ,सुनील गुप्ता,अंशु, अनूप मिश्रा, प्रीतेष त्रिपाठी के अलावा अन्य पदाधिकारियों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

144
14672 views