logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*बिज्जू उर्फ रुम माफिया कि बड़ी ही विचित्र कहानी* *कर रहा कालरी क्वाटर वालों से गुंडा गर्दी चला रहा अपनी मनमानी*

खूफिया सूत्रों से मिली जानकारी कि शहडोल जिले के सोहागपुर एरिया धनपुरी क्षेत्र में कालरी कर्मचारी *बिज्जू उर्फ रुम माफिया* का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है अपनी पद पोजिशन और नेतागिरी का ग़लत फायदा उठा कर कालरी क्वाटर में लगा ताला देखकर बढ़ जाती है उसकी भूख आंखों में उतराने लगता हैं क्वाटर और आफिस के नाम से करा कर रात में सूनेपन और अंधेरे का फायदा उठाकर तोड़ देता है ताला और पिछे का दरवाजा खोलकर सामने से लगा देता है अपना ताला चोरों को देता है चोरी करने कि दावत करों तुम समान पूरा चोरी पहुंचाओ मेरा हिस्सा ताकि हो समान से खाली क्वाटर पूरी तरह से हो जाए मेरा कब्जा सूत्रों कि माने तो जो लोग अपने निजी मकान में रहते हैं या कुछ समय के लिए अपने गांव या अन्य किसी जगह घूमने या रहने चलें जातें हैं और लौटकर क्वाटर आते हैं तों पता चलता है कि क्वाटर का ताला तोड़कर बिज्जू ने दुसरा ताला लगा दिया है जब उससे पूछते हैं तों पहले कहता कि मैनेजमेंट ने ताला तोड़कर अपना ताला लगाया और लोगों द्वारा जब कहा जाता है कि तुमने ताला तोड़ा है तो कहता कि जो उखाड़ना है उखाड़ लो मेरा कानून , प्रबंधन और नेता मेरी जेब में है। अगर कानून और संविधान कि बात करें तो बिना कोर्ट अदालत के आदेश के ताला तोड़ना कानून जुर्म है आखिर ये पावर दिया किसने या खुद को कानून समझने लगे हैं या मिलीभगत से चल रहा सारा खेल खूफिया सूत्रों कि माने तो नेतागिरी कर हाजिरी लगाकर धनपुरी 3नं स्टेट बैंक के पास होटल में बैठकर गपशप करता रहता है खूफिया सूत्रों कि माने तो सट्टा माफियाओं का पार्टनर होने कि भी आशंका जताई जाती है।ख़ुद को दादा भाई समझने व चार क्वाटर को अन्दर ही अन्दर एक कर कब्जा करने वाले *बिज्जू उर्फ रुम माफिया* पर कब लगायेगा शासन, सोहागपुर प्रबंधन लगाम।

134
4942 views

Comment