logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कौशाम्बी के लोकप्रिय सांसद विनोद कुमार सोनकर का एक और एक्सलुशिव विडियो हुआ वायरल।

कौशाम्बी के सांसद जी का एक और एक्सक्लूसिव वीडियो वायरल... जिसमे सांसद जी प्रयागराज के झूंसी इलाके में 50 करोड़ की जमीन 25 करोड़ में दिलवा रहें है तो अविलंब संपर्क करें। लगातार सुर्खियों में रहने वालें।सांसद महोदय की ये वीडियो भी वायरल हो रही है ये वीडियो कब की है कितनी पुरानी या नई है ये कह पाना मुश्किल है लेकिन वीडियो वायरल है आप भी सुनिए।।

कौशांबी के भाजपा प्रत्याशी सांसद विनोद सोनकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विनोद सोनकर कह रहें है कि प्रयागराज के झूंसी में एक जमीन है, जिसकी कीमत 50 करोड़ है। एक पार्टी की 3 बीघा 16 बिस्वा की रजिस्ट्री और दाखिल खारिज भी है। दूसरे पार्टी के पास 4 बिस्वा है, 4 बिस्वा वाला पूरे में कब्जा किए बैठा है। बात करो जाकर कब्जा ले लो, 50 करोड़ की जमीन है, 25 करोड़ मुझे दो तुमको रजिस्ट्री करवा दे रहा हूँ। टनटना टन रजिस्ट्री होगी। वहीं वीडियो सामने आने के बाद अब विपक्षी पार्टी इसे मुद्दा बनाकर सवाल खड़ा कर रही है। हालांकि जब इस वीडियो के बारे में विनोद सोनकर से जानकारी चाही गई तो उन्होंने इस पर कुछ कहने से साफ मना कर दिया। आपको बता दें कि विनोद सोनकर कौशांबी से दो बार के सांसद है। तीसरी बार बीजेपी ने फिर उन्हें टिकट दिया है।
#prayagraj
#BJPGovernment
#myyogiadityanath
#PMOIndia
#vinodsonkar
#Kaushambi
#follower
#highlight
#everyone

175
24211 views

Comment